
Stockholm : साल 2020 के साहित्य नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लुक को चुना गया है. लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है. पुरस्कार समिति ने कहा है कि उनकी आवाज खूबसूरत होने के साथ-साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है.
हालांकि यह पुरस्कार कुछ कारणों से पिछले तीन साल से नहीं दिया जा रहा था. साल 2018 में यह पुरस्कार तब टाल दिया गया था, जब स्वीडिश एकेडमी को लेकर यौन शोषण के आरोपों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था.
इसे भी पढें : जिस चे ग्वेरा की तस्वीरें सीने से चिपका घूमते हैं, उसे कितना जानते हैं युवा!
2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार पीटर हैंडका को
साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था. उन्हें यह पुरस्कार उनके शानदार लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था.
कवयित्री लुइस ग्लक ने 1968 में फर्स्टबोर्न के साथ अपनी शुरुआत की थी और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में शुमार हो गयीं. उनके बारह कविताओं के संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किये गये हैं.
लुईस ग्लक के सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक द वाइल्ड आइरिस है, जो 1992 में प्रकाशित हुआ था. इस संग्रह की एक कविता स्नोड्रॉप्स में उन्होंने सर्दियों के बाद के जीवन की चमत्कारी वापसी का वर्णन किया है.
इसे भी पढें : Corona को लेकर राहत वाली खबरः एक महीने बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हुई




