
Dhanbad: धनबाद के कालूबथान ओपी से गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हुए मोबाइल चोरी के आरोपी प्रकाश गोराई का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ है. युवक का शव कलियासोल स्थित उच्च विद्यालय के पास फंदे से झूलता हुआ मिला.
आपको बता दें कि दो दिन पहले कालूबथान ओपी क्षेत्र के पिंडर हाट में हुए मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने सात अभियुक्त को गिरफ्तार किया था. जिसमें गुरुवार को एक अभियुक्त प्रकाश गोराई शौच के बहाने शौचालय से हथकड़ी के साथ रस्सा काटकर, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह अभियुक्त प्रकाश गोराई का शव कालूबथान उच्च विद्यालय के पीछे एक पेड़ से लटकता हुआ मिला. प्रकाश गोराई के हाथों में पुलिस की हथकड़ी लगी हुई है और पूरा शरीर नग्न अवस्था में है.
इसे भी पढ़ेंः RIMS में पानी-पानी करते मरीज की गयी जान, सीएम ने दिये दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
ये पूरा मामला हत्या का है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है. आरोपी का शव की सूचना मिलते ही बात आग की तरह फैल गई आसपास के लोग शव देखने जुटने लगे. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पास के थाना को दी. सूचना मिलते ही निरसा एसडीपीओ और कालू बथान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
वही निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस पूरे मामले की हर पहलु पर जांच कर रही है.
वही इस घटना को लेकर मृतक के पिता धनु गोराई ने सीधा-सीधा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को पुलिस ने पेड़ से लटकाने का काम किया है, उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
इसे भी पढ़ेंः जिस चे ग्वेरा की तस्वीरें सीने से चिपका घूमते हैं, उसे कितना जानते हैं युवा!




