
Masaudhi: मसौढ़ी में अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2 लाख की लूट लिए. घटना धनरूआ थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार सांडा गांव के सीएसपी संचालक एसबीआई मुख्य ब्रांच से पैसा निकाल कर सांडा गांव जा रहे थे. इसी दौरान पटना-गया एसएच-1 के चनाकी मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रुकवाया और फिर उनकी पैसे वाली बैग अपने साथ लेकर चले गए. सीएसपी संचालक अर्जुन कुमार ने धनरूआ थाना पहुंच पूरे मामले की शिकायत धनरूआ थाना अध्यक्ष से की. साथ ही अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया है.




