Breaking NewsCrime NewsJamshedpurJharkhand

Breaking News : डिमना लेक के किनारे सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटनास्थल पर ही था कटा सिर और धड़

Patamda :  बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक के किनारे रविवार की सुबह एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. घटनास्थल सालदोगा क्षेत्र है. बताया जाता है कि मारे गये व्यक्ति की उम्र 40 से 42 साल के बीच है. उसकी पहचान नहीं हो पायी है. कटा हुआ सिर और धड़ एक ही स्थान पर पाया गया है. घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्प्राण और हत्यारे आपस में परिचित होंगे और वहां खाने-पीने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. सूत्रों ने बताया कि हत्या में चापड़ (चॉपर) का प्रयोग किया गया है. झील के किनारे सिर कटी लाश मिलने के बाद भारी संख्या में आसपास के लोग वहां जमा हो गये. सूचना पाकर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार तथा बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. पुलिस आसपास के इलाकों में सुराग ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें – Regular International Flights resume : दो साल बाद आज से नियमित हो जायेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोरोना के चलते लगी थी पाबंदी

Related Articles

Back to top button