National

#PMModi ने महाराष्ट्र के जलगांव में कहा, #Article370 पर विपक्ष पड़ोसी देश की जुबान बोल रहा है

 Mumbai :  महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जलगांव में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर एक बार फिर विपक्ष को घेरा और चुनौती दी कि वे अपने घोषणा-पत्र में इसके रद्द प्रावधानों को बहाल करने की घोषणा करें.

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि Article  370 पर विपक्ष पड़ोसी देश की जुबान बोल रहा है. मोदी ने कहा कि भारत के हित में लिए गये फैसलों का कुछ पार्टियों और नेताओं द्वारा विरोध किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

इसे फी पढ़ें :  #Japan में 60 सालों में सबसे भयंकर #TyphoonHagibis, 14 की मौत, तेज बारिश ने कहर बरपाया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को फिर से जिताने की अपील

जान लें कि सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करते हुए राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर दिया था. इस संदर्भ में मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उनके लिए जमीन का टुकड़ा भर नहीं है बल्कि ये दोनों इस देश का ताज हैं.

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने राज्य के लोगों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को फिर से जीत दिलाने में सहयोग देने की अपील की. मोदी ने कहा,फड़णवीस को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों का समर्थन मांगने महाराष्ट्र आया हूं.

इसे फी पढ़ें :  #EconomicSlowdown  : अब World Bank ने 2019-20 में भारत का GDP अनुमान घटा कर 6 फीसदी किया

नये भारत का नया जोश दुनिया देख रही है

अनुच्छेद 370, 35A, तीन तलाक जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों को घेरते हुए पीएम ने चुनौती दी कि अगर कांग्रेस समेत विरोधियों में हिम्मत है तो वे अपने चुनावी घोषणापत्र में यह लिखकर दिखायें  कि वे इस ऐतिहासिक फैसले को पलट देंगे. मोदी ने कहा कि ये विपक्ष के घड़ियाली आंसू हैं.

पाकिस्तान का नाम लिये बगैर उन्होंने कांग्रेस पर पड़ोसी देश की भाषा बोलने का भी आरोप लगाया. पीएम ने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि नये भारत का नया जोश दुनिया देख रही है और मजबूती से सुन भी रही है.

मुस्लिम माताओं-बहनों को जो वादा किया था, उसे निभाया

पीएम ने कहा कि  तीन तलाक पर कांग्रेस समेत तमाम दलों ने कोशिश की लेकिन हमने मुस्लिम माताओं-बहनों को जो वादा किया था, उसे निभाया. मैं इसमें भी विरोधी दलों को चुनौती देता हूं कि आपमें हिम्मत है तो घोषणा करें कि फिर से तीन तलाक का कानून लायेंगे.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लेकिन विरोधी ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि तीन तलाक के कारण सिर्फ मुस्लिम माताओं-बहनों को ही हक नहीं मिला, मुस्लिम पुरुषों को भी यह उचित लगा क्योंकि वे पिता और भाई भी हैं.

उन्होंने कहा कि भाई और पिता के नाते मुस्लिम पुरुषों को यह कानून सही लगता है. जान लें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा शिवसेना के साथ गठबंधन में यह चुनाव लड़ रही है.

इसे फी पढ़ें : #PopeFrancis ने वेटिकन सिटी में केरल की नन #MariamThresia को संत घोषित किया

 

Related Articles

Back to top button