
Ranchi: राजधानी रांची समेत झारखंड में कोरोना का कहर कम ही नहीं हो रहा है. 24 घंटे के अंदर 1755 नए मरीज मिले हैं. वहीं 9 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है. वहीं सभी तरह की छूट पर पाबंदियों के साथ रोक लगाने के बाद मामले थोड़े कम हैं. लेकिन मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. अबतक झारखंड में कोरोना से 5253 की मौत दर्ज की गई है. वहीं अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्याय 21628 पहुंच गई है. रांची में भी 600 पॉजिटिव शनिवार को मिले है. बताते चलें कि टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ गई है. वहीं एक दिन में 70 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं.
रिकवरी रेट में हो रहा सुधार
राज्य के लिए राहतकीबातये है कि एक दिन में 3888 मरीज रिकवर हुए हैं. जिससे कि राज्य का रिकवरी रेट ठीक हो गया है. फिलहाल झारखंड में रिकवरी रेट 93.58% है, जो देश के 93.30 % से ज्यादा है. वहीं 7 डेज ग्रोथ की बात करें तो ये झारखंड में जहां 0.48 % है, वही देश में 0.57% है.




