Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

झारखंड सरकार ने केंद्र को नहीं दिया राज्य में सेंट्रल स्कूल खोलने का प्रस्ताव

झारखंड में अभी 41 केंद्रीय विद्यालय हो रहे संचालित

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का सरकार के प्रस्ताव संबंधी विषय पर राज्यसभा में प्रश्न उठाया. इस पर सदन में जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष सरकार ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा नए केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी कोई प्रस्ताव अभी नहीं भेजा गया है. झारखंड में अभी 41 केंद्रीय विद्यालय विभिन्न जिलों में संचालित हैं.

इसे भी पढ़ें:Jac Matric-Inter Exam 2022 : होम सेंटर पर परीक्षा लेने की अटकलों के बीच पूर्वी सिंहभूम में बनाये गये 74 सेंटर 

केंद्रीय विद्यालय देश भर में शिक्षा के समान कार्यक्रम प्रदान करके रक्षा क्षेत्र, अर्द्ध सैनिक बल, केंद्रीय स्वायत्त निकायों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, केंद्रीय उच्चतर शिक्षण संस्थानों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरित कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खोले जाते हैं.

स्कूल खोलने को भारत सरकार के विभागों, मंत्रालयों या राज्य सरकार के द्वारा केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रतिबद्धता व्यक्त की जाती है.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा: शिकायतों के निष्पादन के लिए तीन अपीलीय प्राधिकरण की होगी नियुक्ति

Related Articles

Back to top button