BiharCrime NewsNEWS

भोजपुर में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, एक फरार

Bhojpur : जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग के दुष्कर्म की घटना शुक्रवार को सामने आई है. इसे 4 लोगों ने अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार नाबालिग घर से बैंक जा रही थी. रास्ते में अपराधियों ने उसे जबरन उठाकर सुनसान जगह ले गए. जहां चारों बदमाशों ने उसने साथ रेप किया.

इस वारदात के बाद पंचायत में मामले को निपटाने की भी कोशिश की गई थी. जिस वजह से पुलिस में इसकी शिकायत देर से हुई. फिलहाल 4 में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, चौथे की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें : सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ पटना हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 3 राज्यों के DGP को दिया आदेश

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, इमादपुर थाना के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीते 11 मई की सुबह करीब दस बजे घर से ग्रामीण बैंक जा रही थी. इसी दौरान अपराधियों की नज़र लड़की पर पड़ी, रास्ता सुनसान पाकर अपराधियों ने उसके मुंह को गमछा से बांधकर झाड़ी की ओर ले गए. जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
बाद में हो-हल्ला होने के बाद ग्रामीणों के मदद से आरोपितों में से एक अजय चौधरी को धर दबोचा. उसकी निशानदेही पर टीम ने मो. महताब और संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद सभी को आरा लाया गया.

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में बर्फ फैक्ट्री का कंप्रेसर फटा, एक मजदूर की मौत, दो घायल

क्या कहती है पुलिस

महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है. बताया जाता है कि गैंगरेप की घटना के बाद पहले इस मामले को गांव में ही पंचायत के जरिए रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी, इसी को लेकर पीड़िता केस दर्ज करवाने देर से पहुंची और मामला दर्ज करवाया. इस मामले में शुक्रवार को पुलिस में कोर्ट बयान दर्ज कराएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोबाइल मांगने पर युवक पर उस्तरा से हमला, पड़ोसियों पर आरोप

Related Articles

Back to top button