
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी-2022 परीक्षा को टालने से इन्कार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि परीक्षा स्थगित करने से मरीजों की देखभाल और उपचार की व्यवस्था पर असर होगा. परीक्षा टालने वाली याचिका में मांग की गई थी कि पिछले वर्ष की परीक्षा के आधार पर काउंसलिंग की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है. इसलिए इस परीक्षा को टाल दी जाए.
इसे भी पढ़ें : भोजपुर में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, एक फरार
मामले की सुनवाई कर रही खण्डपीठ ने केंद्र सरकार की दलील से सहमति जताई कि पहले से ही अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी है क्योंकि इस साल पीजी डॉक्टरों के 2 बैच थे. खण्डपीठ ने कहा कि किसी भी राहत से मरीजों की देखभाल और डॉक्टरों की उपलब्धता पर असर पड़ेगा. यह उन 2.06 लाख डॉक्टरों के करियर को भी प्रभावित करेगा, जिन्होंने इस साल नीट-पीजी 2022 के लिए पंजीकरण कराया है. मालूम हो कि पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट, नीट पीजी 2022 का 21 मई को आयोजन होना है. इधऱ, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से पत्र लिखकर अपील की है कि नीट पीजी 2022 परीक्षा का 21 मई को आयोजन स्थगित किया जाए.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स वृद्धि का होगा जोरदार विरोध : अनिल मोदी




