
Mujafferpur : जिले के मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के सांढा डंबर गांव में बर्फ फैक्ट्री का कंप्रेसर गुरुवार रात को फट गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर मोनू कुमार की खोपड़ी उड़ गयी. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मोनू सांढा डंबर निवासी विनोद राय का पुत्र था.
संचालक का पुत्र भी हुआ घायल
इस घटना में फैक्ट्री संचालक का पुत्र अर्जुन कुमार व कांटी का मजदूर राजू साहनी घायल हो गये हैं. फैक्ट्री रूपनंदन राय की है. घटना की सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पहुंचे. अग्निश्मन दस्ते को बुलाया गया.
शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां से उन्हें मेडिकल रेफर कर दिया गया. विस्फोट के बाद फैक्ट्री संचालक और उनका पूरा परिवार फरार है.
इसे भी पढ़ें : बदले हुए सिलेबस में होगी 2023 की JEE ADVANCED परीक्षा, NTA नहीं एपेक्स बोर्ड लेगी परीक्षा
अंचलाधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.
अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजित ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. अंचलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री संचालन से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बर्फ फैक्ट्री के कंप्रेशर मशीन में विस्फ़ोट हुआ है. आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी सूचना दी गई है. नगर कार्यपालक विजयशील गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. फैक्ट्री वैध है या अवैध, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में अपहरण के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, चार पुलिसकर्मी घायल, चार हिरासत में




