Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची में पिटी बिहार पुलिस, अपहरणकर्ता समझकर कांके के ग्रामीणों ने पीटा

Ranchi : राजधानी रांची में आज बिहार पुलिस को कांके में ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता समझकर पीट दिया है. बिहार पुलिस दहेज मामले में एक युवक की गिरफ्तार करने के लिये सिवान से कांके आई थी. हालांकि बिहार पुलिस सादे लिबास में थी और और नजदीकी थाने के पुलिस को सूचना नहीं दी थी. जिसके बाद कांके के मिल्लत कॉलोनी के लोगों ने अपहरणकर्ता समझकर बिहार पुलिस की पिटाई कर दी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कांके थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: विधायक ढुल्लू महतो के मामले पर 12 दिसंबर को हाई कोर्ट में विस्तृत सुनवाई, भाजपा नेत्री से रेप का प्रयास का मामला

 

Related Articles

Back to top button