Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : इस्पात एक्सप्रेस से 160 किलो केंदू पत्ता बरामद, टाटानगर आरपीएफ सीआईडी ने किया जब्त

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस के डी1, डी2 और डी3 कोच से तीन बोरा केंदू पत्ता बरामद किया गया. टाटानगर आरपीएफ सीआईडी ने जांच के दौरान केंदू पत्ता को जब्त किया है. जब्त किए केंदू पत्ता का वजन 160 किलो है. टीम ने जब्त केंदू पत्ता को वन विभाग को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर इस्पात एक्सप्रेस डाउन प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी. आरपीएफ सीआईडी के रामबाबू सिंह अपनी टीम के साथ रेगुलर जांच के लिए ट्रेन पर चढ़े. उन्होंने पाया कि ट्रेन के डी1, डी2 और डी3 कोच के शौचालय के पास बोरा रखा हुआ है. यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने बोरा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. जांच करने पर बोरा से केंदू पत्ता बरामद किया गया. रामबाबू ने विधिवत केंदू पत्ता को जब्त करने के बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें : TATA MOTORS NEWS : बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मियों को मिलेगा लोन

Related Articles

Back to top button