
Jamshedpur : जमशेदपुर के एनएच-33 स्थित जेके टायर गोदाम में आग लगने के 12 घंटे बाद भी स्थिति भयावह है. अबतक कुल 16 दमकलों को आग बुझाने में लगाया जा चुका हैं, जो अबतक 70 से ज्यादा चक्कर लगा चुके है. इधर, आग पर काबू पाने के लिए जमशेदपुर के अलावा रांची और आसपास के दमकलों को भी बुलाया गया है. इसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और यूसीआइएल के भी दमकल शामिल है. घटनास्थल पर डीसी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीओ के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि सुबह 8 दमकल को लगाया गया था. फिलहाल 16 दमकल आग बुझाने में लगे है. 3 से 4 घंटे में आग पर काबू पा लिया जायेगा.

दीवार तोड़ आग पर काबू पाने का प्रयास
टायर गोदाम के पीछे से दीवार तोड़कर आग बुझाने का काम किया जा रहा है. उपायुक्त ने कहा कि रिहायशी इलाके में इस तरह का गोदाम होना चिंता का विषय है. ऐसे गोदामों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.

आस-पास के घरों में पड़ गई दरारें, दहशत में लोग
इस घटना से आस-पास के कई घरों की दीवारों में दरारें आने लगी है. लोगों के बीच दहशत का माहौल है. प्रशासन घरों को खाली करने में लगी हुई हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे. साथ ही आग लगने वाली जगह पर हाइवा से गिट्टी गिरायी जा रही है, ताकि आग को बुझाने में मदद मिल सके.
15 करोड़ तक के नुकसान होने की आशंका
गोदान के कर्मचारियों के अनुसार गोदाम में बीती रात ही पांच हजार नये टायर मंगाये गये थे. इसके पहले 1500 टायर गोदाम में पड़े हुए थे. ऐसे में आग से लगभग 12 से 15 करोड़ का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

सामाजसेवियों ने दमकल कर्मचारियों को खिलाया खनाना
टायर गोदाम में आग लगने की घटना के बाद मानगो क्षेत्र के कई स्थानीय सामाजिक संस्था शक्रिय हो गये है. सभी मौके पर पहुंच बचाव कार्य में प्रशासन का हांथ बटा रहे है. इसी क्रम में सामाजसेवी संस्थाों के द्वारा आग पर काबू पाने में लगे दमकल कर्मचारियों को दोपहर का भोजन कराया गया.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : इच्छापुर तालाब के समीप से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी




