JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

झारखंड के 15 अफसरों को IAS बनने का जल्द मिलेगा मौका, केंद्र से मांगी गयी रिक्तियां

झाप्रसे से 9 व दूसरी सेवा से छह अफसर बनेंगे IAS

Ranchi: झारखंड में दूसरी सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए 15 अधिकारियों को मौका मिलेगा. राज्य सरकार ने वर्ष 2023 के लिए आईएएस के रिक्त पदों के लिए रिक्तियां केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय से मांगी है. वहां से वैंकेंसी मिलते ही योग्य अधिकारियों से आवेदन लिया जायेगा. इनमें नॉन एससीएस से छह पद यानि डॉक्टर, इंजीनियर, योजना सेवा सहित अन्य सेवाओं के छह अधिकारी आईएएस बनेंंगे.
इसे भी पढ़ें: IAS अरवा राजकमल मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रभारी सचिव बने

इसके लिए 18 नामों का चयन कर अनुशंसा भेजी जायेगी, जिसमें छह आईएएस बनेंगे. वहीं, नौ पद झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए होंगे जो आईएएस बनेंगे. इसके लिए 27 नामों की अनुशंसा की जायेगी. केंद्र से रिक्तियां मिलने के बाद योग्य अधिकारियों का चयन किया जायेगा. स्क्रीनिंग करके यूपीएससी बोर्ड को अनुशंसा भेजी जायेगी. वहीं, सरकारी प्रकिया पूरी की जायेगी.

Related Articles

Back to top button