JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiSports

13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023: रांची में 21 अक्टूबर को हॉकी झारखंड का ट्रायल

Ranchi:  17 से 28 नवंबर तक तमिलनाडु में 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होगा‌. इसके लिए हॉकी झारखंड के पुरुष हॉकी टीम का गठन करने को 21 अक्टूबर को चयन ट्रायल होगा. 21अक्टूबर को पूर्वाह्न 10.00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल, रांची में यह कार्यक्रम तय है. इस चयन ट्रायल में झारखंड का कोई भी हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जो पूर्व से निबंधित हैं. चयन ट्रायल में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हॉकी इंडिया का आईडी कार्ड लाना आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें: 7-9 नवंबर तक झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप, विनर को मिलेगा सीनियर नेशनल में खेलने का मौका

Related Articles

Back to top button