
Jamshedpur : झारखंड सरकार के निर्देश के अनुसार जिले की उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विजया जाधव के आदेश पर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को खनिजों के अवैध खनन व परिवहन को लेकर चलाये गए जांच अभियान में 13 ट्रक और हाइवा को जब्त किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जब्त वाहनों में से 3 गालूडीह से, 1 मऊभंडार से, 2 धालभूमढ़ से तथा 7 वाहन बरसोल से जब्त किए गए. इन वाहनों पर 6 लाख का जुर्माना लगाया गया है. जब्त वाहनों पर जुर्माना लगाते हुए जिला खनन पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिये निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा अभियान के दौरान बरसोल में अवैध बालू स्टॉक भी सीज किया गया है. इस संबंध में बहरागोड़ा सीओ के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें :




