
Ranchi : 9 से 11 अगस्त तक बोधगया (बिहार) में 11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इसमें भाग लेने वाली झारखण्ड पुरुष एवं महिला टीम की घोषणा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कर दी है. श्री ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार सिंह की देख रेख में बोकारो के केंद्रीय विद्यालय नंबर 3, रेलवे स्टेशन कबड्डी मैदान में टीम गठन हेतु एक दिवसीय चयन ट्रायल कंपटीशन रखा गया. इसमें झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों से 47 पुरुष एवं 26 महिला खिलाडियों ने भाग लिया. तत्पश्चात एसोसिएशन द्वारा गठित तीन सदस्यीय चयन समिति जिसमें तेज नारायण, आलोक कुमार एवं हैदर हुसैन शामिल थे, उन्होंने खिलाडियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया. इसके अनुसार झारखण्ड के पुरुष टीम की कप्तानी अंगद को जबकि महिला टीम की कप्तानी सुविज्ञा को सौंपी गयी है.
झारखण्ड टीम की सूची
पुरष वर्ग : अंगद कुमार (कप्तान), नवाज दिलशान, गौतम कुमार, राहुल कुमार, गोलू कुमार तथा रवि शंकर आनंद.
प्रशिक्षक: विक्की कुमार एवं प्रबंधक : हैदर हुसैन.
महिला वर्ग : सुविज्ञा कुमारी (कप्तान), ममता कुमारी, खुशबू कुमारी, लकी कुमारी, सृष्टि रानी तथा पल्लवी कुमारी
प्रशिक्षक : प्रकाशित मिंज एवं प्रबंधक : जीतेंद्र कुमार.



