
Gomia: बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर 111 सदस्यों के अलावा सैकड़ों लोग पद यात्रा कर रांची के लिए रवाना हुए.समिति 31 जुलाई को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौपकर बेरमो को जिला बनाने की मांग करेगी. बुधवार को समिति के संयोजक कुलदीप प्रजापति की अगुआई मे जत्था निकल पड़ा. जत्था को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, पूर्व वित्त मंत्री छत्रु राम महतो, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा सहित कई लोगो ने इस पद यात्रा की हरि झंडी दिखाकर विदा किया.
इसे भी पढ़ें: बोकारो के ललपनिया में शिक्षक द्वारा नाबालिग बच्ची को परेशान करने पर अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा
जत्था के द्वारा तेनुघाट अनुमंडल मुख्यालय से रांची विधानसभा लगभग 100 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हांथो में बेरमो को जिला बनाने की मांग पत्र शांति पूर्ण रूप से दिया जायेगा. इस पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने बताया कि रांची पैदल पहुंचने मे पांच दिनों का समय लगेगा. वहीं आज का ठहराव पेटरवार के आई हॉस्पिटल मे रखा गया है. इस यात्रा के साथ साथ मेडिकल टीम भी चल रही है.




