JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : कपाली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 15 अगस्त को की थी दूसरी शादी

jamshedpur : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत हरि मंदिर के पास रहने वाले मंजर आलम उर्फ सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोनू का शव घर में पंखे से लटका पाया गया. परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे शुक्रवार की सुबह सोनू को कमरे में जगाने पहुंचे. उन्होंने पाया की कमरा अंदर से बंद है. काफी देर तक आवाज देने पर जब सोनू ने कमरा नहीं खोला तब परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. उन्होंने पाया कि सोनू ने फांसी लगा ली है. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि सोनू ने 15 अगस्त को ही दूसरी शादी की थी. हालांकि दूसरी शादी उसने दबाव में आकर की. पहली पत्नी के होते हुए एक युवती ने उसपर अवैध संबंध का आरोप लगाया था. उसके बाद दबाव में आकर उसने 15 अगस्त को ही दूसरी शादी की थी. इस कारण वह तनाव में रहता था. फिलहाल सोनू घर बनावा रहा था जिस वजह से वह पड़ोस में किराए के मकान में रह रहा था. हालांकि, परिजनों ने पुलिस को सोनू की आत्महत्या का कारण मानसिक स्थिति ठीक नहीं होना बताया गया है. आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-JAMSHEDPUR : युवक पर चाकू से हमला करने आए हमलावर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर कर दी पिटाई, पुलिस को सौंपा

Related Articles

Back to top button