JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची नगर निगम क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने को 11 एजेंसी फाइनल, टैक्स में मिलेगी छूट

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने को लेकर रांची नगर निगम रेस है. इसी के तहत अब वैसे सभी लोग जिनके घरों या भवनों के आसपास में खाली जगह है उनसे रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने की अपील निगम कर रहा है. जिससे कि ग्राउंड वाटर लेवल मेंटेन रहे. इस कड़ी में रांची नगर निगम ने 11 एजेंसियों को निगम के साथ इंपैनल किया है. वहीं उनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है. जिससे संपर्क कर लोग अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करा सकते है. इसका फायदा उन्हें होल्डिंग टैक्स में छूट के रूप मिलेगा.

राजधानी में बढ़ रहा जल संकट

गर्मी की दस्तक के साथ ही राजधानी में जलसंकट शुरू हो गया है. कई मोहल्लों में तो वाटर लेवल नीचे चला गया है. इसके अलावा राजधानी के कुछ इलाके तो ड्राइ जोन घोषित किए जा चुके है. अब टैंकर से भी पानी मिलने में परेशानी हो रही है. इस समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने को कहा है. इससे आने वाली बरसात में वर्षा का जल ग्राउंड वाटर लेवल को रिचार्ज करेगा. इससे ग्राउंड वाटर लेवल सुधरेगा.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा: PLFI उग्रवादियों ने क्रेशर प्लांट में पॉकलेन मशीन और जेनरेटर को किया आग के हवाले

 

Related Articles

Back to top button