DhanbadJharkhand

धनबाद: पुलिस को चकमा देकर फरार हुए मारपीट के चार आरोपी

Dhanbad: एक तरफ धनबाद एसएसपी अपराध कम करने को लेकर लगातार अभियान चलाया हुआ है. पिछले तीन दिनों में हाल के दिनों में हुए मर्डर, छिनतई, डकैती जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल दिया है. अमन सिंह गैंग और गैंग ऑफ वासेपुर के गुर्गों को चुन चुन कर जेला भेजा जा रहा है. वहीं धनबाद पुलिस के कुछ लापरवाह पुलिस अधिकारी के कारण धनबाद पुलिस बार बार शर्मिंदा भी हो रही है. लापरवाही के ताजा मामले जोरापोखर थाना की है. चकमा देकर पुलिस कस्टडी से चार आरोपी फरार हो गए हैं. अब, एक थाना की पुलिस दूसरे थाना पर आरोप मढ़ने में जुटे हैं.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह पुलिस को बुधवार को मिली बड़ी सफलता, पीरटांड़ से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

दरअसल, जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम मारपीट के मारपीट के चार आरोपित को सरायढेला पुलिस ने हिरासत में लिया था. सरायढेला पुलिस ने जोड़ापोखर पुलिस से संपर्क किया और चारों का ब्योरा दिया. चारों के खिलाफ जोड़ापोखर थाने में मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज था. जोड़ापोखर पुलिस सरायढेला पहुंची और चारों आरोपितों को अपने जीप वाहन से बुधवार की शाम जोड़ापोखर ले जा रही थी. तभी रास्ते में चारों आरोपितों ने धनबाद स्टेशन के पास जाम का फायदा उठाया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. पुलिस ने उनकी काफी खोजबीन की. मगर कोई अता-पता नहीं चला.

हिरासत से चारों आरोपितों के भागने के बाद पुलिस काफी परेशान है. पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह का कहना है कि चारों अस्पताल में लड़ाई कर रहे थे.  जोरापोखर पुलिस सरायढेला थाना से लाने गई, तभी वे लोग फरार हो गए. इधर सरायढेला पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों को जोड़ापोखर पुलिस को लिखित रूप से हवाले कर दिया था. कैसे भागा, यह जोड़ापोखर पुलिस का मामला है. वहीं इस घटना के बाद सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने जांच टीम बनाई है. दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही हो सकती है.

यह है पूरा मामला

बताते हैं कि 25 अप्रैल को आपसी विवाद के बाद जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के आलम नगर निवासी दो पड़ोसी  मुस्तकीम और कमर इकबाल के परिवार के बीच में मारपीट हो गई थी. पांच लोग जख्मी हुए थे. दोनों तरफ से जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. दोनों पक्ष के घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद अस्पताल में चल रहा था. घायलों में मुस्तकीम व उनका भाई वशीम खान और दूसरे पक्ष के कमर इकबाल, वशीर इकबाल, अजहर इकबाल हैं. दोनों पक्ष मंगलवार की शाम को आपस में अस्पताल में ही कहासुनी कर लड़ने लगे. इसी बीच अस्पताल के कर्मियों ने सरायढेला थाना पुलिस को बुलाया.

सरायढेला थाना पुलिस ने एक घायल को छोड़कर चारों आरोपितों मुस्तकीम, वशिम, कमर इकबाल, वासर इकबाल को पकड़ कर थाना ले आई. जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया. बताते हैं कि उसके बाद जोड़ापोखर थाना पुलिस अपने वाहन से चारों को ला रहे थे. तभी धनबाद में सड़क में जाम होने का फायदा उठाकर चारों आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग गए. फिलहाल जोड़ापोखर थाना पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फरार चारों आरोपितों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है.

इसे भी पढ़ें : TWITTER पर CM हेमंत के खिलाफ ताल ठोंकती BJP

Related Articles

Back to top button