1st LeadJharkhandRanchi

सस्पेंड हो सकते हैं नामकुम सीओ, डीसी ने विभाग को भेजी जांच रिपोर्ट

मामला : निगम के चालक के साथ मारपीट का

Ranchi : निगम कर्मी को पीटे जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. डीसी छविरंजन ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेज दिया है. विभाग ने नामकुम सीओ के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. डीसी ने पूरे मामले की जांच कराकर विभाग को भेज दिया. जांच का जिम्मा अपर समाहर्ता राजेश बरवार को दिया गया था. यह कार्रवाई नगर निगम के चालक पिंटू कच्छप के बयान के बाद ही की गयी है.

क्या है पूरा मामला :

14 मई को दिन के 11 बजे बरियातू स्थित आर्मी कैंप के समीप राधा- कृष्ण अपार्टमेंट के पास सड़क पर कूड़ा वाहन खड़ा कर सफाईकर्मी द्वारा कचरे का उठाव किया जा रहा था. इसी दौरान अंचल अधिकारी, नामकुम अपने वाहन से वहां से गुजर रहे थे परन्तु सड़क पर कूड़ा वाहन खड़े होने के कारण उन्हें रूकना पड़ा, तो उन्होंने अपने वाहन से उतरकर रांची नगर निगम के सफाईकर्मी (पिंटू कच्छप) की लात घूसे से पिटाई कर दी एवं सफाईकमी को चेतावनी दी की अगली बार से यदि यहां गाड़ी खड़ी की तो डंडा से मारकर टांग तोड़ दूंगा.

 

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह पुलिस को बुधवार को मिली बड़ी सफलता, पीरटांड़ से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Related Articles

Back to top button