Uncategorized

रांचीः स्लॉटर हाउस का नहीं मिल रहा कोई खरीदार, नगर निगम फ्री में देने को तैयार

News Wing Ranchi, 01 December: रांची नगर निगम का एक स्लाटर हाउस बनकर तैयार है. जानकारी के मुताबिक इसे बीते अक्टूबर महीने में पूरी तरह से बनाकर तैयार कर लिया गया और अब संचालित करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है. नगर निगम स्लॉटर हाउस को निजी हाथों में सौंप कर चलाना चाहती है. दरअसल कोई भी कंपनी इस ओर अभी तक दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, इसलिए नगर निगम अब स्लॉटर हाउस को किसी भी कंपनी को फ्री में देने  को तैयार है. इसे लेकर नगर निगम ने टेंडर भी निकाल दिया है. 7 दिसंबर को इसका टेंडर होगा.

यह भी पढ़ेंः हजारीबागः रेलवे ने लाइन बिछाने के नाम पर रैयतों से खरीदी जमीन, एनटीपीसी से 4 गुणा ज्यादा पैसे लेकर जमीन को बनवा दिया कोल-साइडिंग

क्यों फ्री में देने को तैयार है नगर निगम
स्लॉटर हाउस को संचालित करने के लिए रांची नगर निगम काफी पहले से प्रयासरत है. इसके लिए निगम की ओर से तीन बार टेंडर निकाला गया. इस दौरान किसी भी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब नगर निगम इसे फ्री में देने को तैयार हो गया, टेंडर के मुताबिक स्लॉटर हाउस चलाने के लिए एक साल का अनुबंध होगा, जिसके लिए कोई रकम निगम को देने की जरूरत नहीं होगी.

इसे भी पढ़ेंः टीवीएनएल एमडी नियुक्ति मामलाः आखिर क्यों पांच बार रद्द किया गया विज्ञापन ? जानिए क्यों सरयू राय को लिखना पड़ा पत्र

18 करोड़ खर्च कर बनाया गया है स्लॉटर हाउस
रांची नगर निगम ने स्लॉटर हाउस वेटनरी कॉलेज कैंपस कांके में तैयार किया है. इसे बनाने में  कुल 18 करोड़ रूपये खर्च किये गये हैं, यह एक मॉडर्न स्लाटर हाउस है. इसमें हाइजेनिक मांस तैयार करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई गयी हैं. इसमें स्लॉटर लाइन मशीन, रेंडरिंग प्लांट, ट्रीटमेंट प्लांट लगाई गई है. इसकी मदद से आठ घंटे के एक शिफ्ट में एक हजार खस्सी के मीट तैयार किये जा सकते हैं, बताया जा रहा है कि यहां हलाल और झटका दोनों ही तरीके से वध करने की सुविधा है. तैयार मीट की सप्लाई के लिए मार्केट में सप्लाई के लिए दो रेफ्रिजरेटेड वैन भी खरीदे गये हैं.

यह भी पढ़ेंः पांच बार इंटरव्यू रद्द होने के बाद 25 नवंबर को भी टीटीपीएस एमडी के साक्षात्कार में मौजूद नहीं थीं इंटरव्यू बोर्ड की अध्यक्ष राजबाला वर्मा !

रांची में नगर निगम बना रही है पांच मीट शॉप
स्लॉटर हाउस से तैयार पैकेटबंद मीट को बेचने के लिए रांची नगर निगम शहर के पांच इलाके में शॉप बना रही है. इसके लिए बूटी मोड़, मोरहाबादी, मधुकम और डोरंडा इलाके को चिन्हित किया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button