
Nawada: जिले में गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा देने वाला छात्र कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई है. घटना कियूल गया रेलखंड के वारिसलीगंज स्टेशन के दक्षिण दिशा में मालगोदाम के समीप की है. कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन के चपेट में आने से छात्र का मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें : अपराधियों का ताडंव: शिक्षक दंपति को लूटपाट के क्रम में मारा चाकू
मृतक का पहचान वार्ड नंबर-19 बलवापर निवासी नकुल रावत का 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है कि नीतीश को गुरुवार से शुरू हो रहे मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होना था. वह अपने दोस्तों के साथ नवादा जाने के लिए प्लानिंग कर रहा था. दोनों कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करने के समय गया से कियूल की तरफ जा रही तेज रफ्तार नन स्टॉपेज नई दिल्ली-गोडा हमसफर ट्रेन की चपेट में आ गया.
इसे भी पढ़ें : ऑर्गेन डोनेशन में झारखंड के लोग फिसड्डी, दो सालों में महज तीन ने ही किया देह दान




