
Ranchi: गुमला जिले के PVTG (Particularly Vulnerable Tribal Groups) समुदाय को आधार सुविधा से शत-प्रतिशत आच्छादित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर 31 जुलाई तक जिले की सभी PVTG पंचायतों में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. 16 जुलाई से यह विशेष अभियान शुरु किया गया है. इसी क्रम में जारी, बिशुनपुर, डुमरी, घाघरा, रायडीह, गुमला एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत 8 PVTG पंचायतों—जैसे मेराल, घाघरा, खेताली,मझगांव , बीमरला, चैनपु, कोंडरा एवं अंजन में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों के माध्यम से 28 नए आधार नामांकन एवं 95 आधार अद्यतन सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए. इस अभियान की विशेषता यह है कि शिविर आधारित सेवा के साथ-साथ डोर-टू-डोर आधार सेवा भी सक्रिय रूप से दी जा रही है. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले का कोई भी PVTG परिवार आधार जैसी आवश्यक पहचान सेवा से वंचित न रहे. इसी उद्देश्य के तहत प्रत्येक PVTG पंचायत में विशेष शिविरों के माध्यम से आधार सेवा सुनिश्चित की जा रही है




