
Jamshedpur : सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना पुलिस ने रुंगटा स्टील से 29 टन सरिया चोरी कर फरार होने के मामले में बिहार के गया जिले के डोभी से ट्रक मालिक अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने अखिलेश के घर से 10 टन सरिया बरामद करने में भी सफलता पायी है. इस मामले में पटना स्टील ट्रेडर्स के रविकांत पांडेय के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने ट्रक मालिक अखिलेश कुमार की घटना में संलिप्तता पायी. उसके बाद डोभी स्थित उसके आवास में छापेमारी की गई. वहां से अखिलेश को पुलिस ने धर-दबोचा. उसकी निशानदेही पर उसके घर से दस टन सरिया बरामद किया गया. उसने पुलिस को बताया कि चोरी का बाकी सरिया वह अपने नवनिर्मित मकान में लगा चुका है. पुलिस ने ट्रक संख्या-BR02 GB- 0401 भी बरामद करते हुए जब्त कर लिया है.
इसे भी पढ़ें – जेल से छूटा अपराधी बिल्डर की स्कोर्पियो लेकर भागा, बिष्टूपुर से बरामद




