
Ranchi : जिला स्तरीय राष्ट्रीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार का आयोजन सोमवार को संत मागर्रेट स्कूल में किया गया. सेमिनार का विषय औद्योगिक क्रांति 4.0 : क्या हम तैयार है रखा गया. जिसमें विद्यार्थियों ने औद्योगिक क्रांति के विषय में विस्तृत जानकारी दी. सेमिनार के पूर्व विद्यार्थियों की लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा ली गयी. जिसके बाद छह मिनट के समय में विद्यार्थियों ने दिए गए विषय में डिसप्ले प्रस्तुति के साथ अपने मत रखें. सेमिनार में कुल 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिन्होंने प्रोजेक्ट शो के माध्यम से औद्योगिक क्रांति के विषय में अपने मत रखें, साथ ही बताया कि भारत कैसे आने वाले समय में जापान, अमेरिका जैसे देशों के बराबर हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : मरे हुए व्यक्ति के नाम से कर दिया मॉल डेकोरे, बहुमंजिली मार्केट की दुकानों का बना दिया सेल डीड
वैज्ञानिक विश्लेषण को मिले आधार
सेमिनार मे उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि युवा किशोर छात्रों एवं किशोरी छात्राओं के मस्तिष्क में वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं विश्लेषण सोच को आधार देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. विद्यालय से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य आधार विद्यार्थियों को एक मंच देना और प्रोत्साहित करना है. शर्मा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को समाने लाने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते है.
इसे भी पढ़ें – कंठ प्यासे, छाया है अंधेरा, पेंशन लटकी, फिर भी मुस्कुरा रहे हैं साहब, गजब का उत्साह लिये पोस्टर में बने हुए हैं सर
चार चरणों में परखें गए विद्यार्थी
सेमिनार में विद्यार्थियों को चार चरणों में परखा गया. जिसमें प्रथम चरण प्रस्तुती में अभिव्यक्त वैज्ञानिक तथ्य, भाषण तीव्रता, प्रश्नोत्तर क्षमता, प्रदर्शों के उपयोग में विद्यार्थियों को थे. निर्णायक मंडली के सदस्यों द्वारा इस दौरान विद्यार्थियों से उनके मतानुसार दो-दो मिनट सवाल तलब भी किया गया.
निर्णायक मंडली में मेंरू जिला स्कूल के अरविंद कुमार सिंह, शिवनारायण मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय के डॉ अनिल कुमार अरूण, बालकृष्णा प्लस टू के अवधेश कुमार झा उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – कंठ प्यासे, छाया है अंधेरा, पेंशन लटकी, फिर भी मुस्कुरा रहे हैं साहब, गजब का उत्साह लिये पोस्टर में बने हुए हैं सर
श्रेयांसी को मिला प्रथम स्थान
सेमिनार में गुरू दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्रेयांसी पांडेय को प्रथम स्थान मिला. दूसरे स्थान पर निरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के आयुष रंजन को रहीं. वहीं तीसरा स्थान डीएवी नंदराज के गौरव कुमार को दिया गया. अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र दिया गया.
इसे भी पढ़ें – अपनों पर सितम-गैरों पर रहम ! IAS अफसरों को तोहफा में रिटायरमेंट प्लान, टेकेनोक्रेट्स हो गये दरकिनार
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
मौके पर अशोक प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, अरूण कुमार, राजेंद्र राम, शंकर कुमार झा, मो इमरान, अनिल होरो, सरिता चंद्रा समेत अन्य स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.




