
Jamshedpur : पवित्र सावन माह के पहली सोमवारी पर आम और खास सभी शिवालय पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आये. इस दौरान झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर राज्यवासियों के कल्याण की कामना की.
पहली सोमवारी पर मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी के साथ उलियान नामतला पथ स्थित बाबा विशेश्वर शिव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया. इस दौरान उन्होने राज्यवासियों के कल्याण की कामना बाबा से की. मौके पर उन्होंने कहा कि सावन का महीना काफी पवित्र होता है और बाबा भोलेनाथ सब पर अपनी कृपा बनाये रखें, ताकि हमारा राज्य और देश खुशहाल हो सके.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : रंगरेटा महासभा धूमधाम से मनायेगा पंजाब चेतना मार्च, 400 परिवार होंगे शामिल




