Education & Career

फैंसी ड्रेस से लेकर क्विज में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

Ranchi : हरमू भारत माता चौक स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में एकल फ्यूचर रांची के द्वारा किड्स टैलेंट शो का आयोजन किया गया. इसमें नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया. नर्सरी से क्लास 3 के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई. क्लास 3 से 12वीं तक के बच्चों के बीच क्विज, सिंगिंग तथा स्पीच कंपटीशन में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा. स्कूल के विनर बच्चे को सर्टिफिकेट तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उषा जालान मौजूद थीं. कार्यक्रम के अंत में टीचर अलका कुमारी के गायन पर सभी झूम उठे. कार्यक्रम को सफल बनाने में एकल फ्यूचर रांची तथा एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल की पूरी टीम का योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button