JharkhandPalamu

पलामू उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं का किया समाधान

Palamu: पलामू डीसी का कार्यभार संभालने के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने शनिवार को अपना पहला जनता दरबार हरिहरगंज में लगाया. हरिहरगंज जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर है और यह बिहार की सीमा पर स्थित है. अपने दफ्तरी परिवेश से बाहर निकल कर उपायुक्त जनता दरबार में पहुंचे और फरियादियों का ऑन द स्पॉट निदान किया.

उपायुक्त ने यहां कड़े तेवर भी दिखाए. शिकायत के बाद राजस्व कर्मचारी अनिल रजक को निलंबित करने, सिटी मैनेजर को हटाने और एक पीडीएस डीलर के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया. उपायुक्त ने 8 बेसहारों को ऑन द स्पॉट चेक भी प्रदान किया.

दो से ढाई घंटे तक चला जनता दरबार

जनता दरबार दो से ढाई घंटे तक चला. मौके पर उपायुक्त के द्वारा लोगों की समस्याएं भी सुनी गयी और उनका निदान किया गया. जनता दरबार में आधा दर्जन दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल दी गयी. जनता दरबार में पेंशन, पीएम आवास, अंबेडकर आवास का स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया गया.

प्रशासन और जनता की दूरी को पाटने का प्रयास: ए दोड्डे

डीसी ए दोड्डे ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि प्रशासन और जनता के बीच दूरी न रहे और लोगों की समस्याओं का फौरन निदान हो. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले, इसी उद्देश्य से जनता दरबार लगाया जा रहा है. जनता दरबार में बीडीओ जयप्रकाश नारायण, सीओ वासुदेव राय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, सिटी मैनेजर अजमल हुसैन, सिटी मिशन मैनेजर राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय दिखे.

DC PALAMU
हरिहरगंज में लगा उपायुक्त का जनता दरबार

उपायुक्त के साथ जनता दरबार में जिला मुख्यालय से नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, एडीएसओ निर्मल कुमार सिंह, सीएस डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, जिला नियोजन व निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार, सामाजिक शिक्षा निदेशक पियुष कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्विनी कुमार, छतरपुर एसडीओ नरेंद्र गुप्ता आए थे. इन लोगों के अलावा विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्रा, जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, प्रखंड प्रमुख कमला देवी के अलावे पंचायत प्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला कारा समिति की बैठक

Related Articles

Back to top button