
Ranchi: बुंडू अनुमंडल के सोनाहातू थाना क्षेत्र के टांगटांग मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पंडाडीह निवासी 65 वर्षीय सनद बनर्जी की मौत हो गया है। घटना रविवार रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। ये व्यक्ति टांगटांग बाजार से अपने घर पंडाडीह जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान तेज गति से एक वाहन ने चपेट में ले लिया।वाहन के टक्कर से व्यक्ति सड़क पर गिर गया और सिर फट गया।जिससे तत्काल मौत हो गया। ग्रामीणों ओर परिजनों का काफी देर बाद घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रात 9 बजे के बाद सड़क जाम किया। घटना की सूचना पर सोनाहातू पुलिस तुरंत पहुँची। थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने को कहा। ग्रामीण उक्त वाहन की पकड़ने तथा उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे। रात एक बजे पुलिस के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया। शव को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है।




