JharkhandLead NewsRanchi

चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान 11 आइईडी सहित अन्य सामान बरामद

Ranchi : हाल के दिनों में भाकपा माओवादी के विरुद्ध कोल्हान एरिया में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को चिड़ियाबेड़ा, लोवाबेड़ा एवं हाथीबुरु के क्षेत्र में भाकपा माओवादी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान 11 आइईडी सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं. कोबरा 209 और 205, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और चाईबासा जिला पुलिस के जवानों के संयुक्त अभियान के दौरान आइईडी को बीडीडीएस टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया है. मौके पर भाकपा माओवादी का प्रिंटेड 42 बैनर, 300 मीटर लाल कपड़ा, 210 नक्सली झंडा, 16 बंडल प्लास्टिक रस्सी और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद भी की गयी हैं. इलाके में भाकपा माओवादी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

इसे भी पढ़ें – 14 नवंबर के बाद इरफान, राजेश और कोंगाड़ी को साथ लेकर आलाकमान के पास जायेंगे मंत्री आलमगीर आलम

Related Articles

Back to top button