
Ranchi: राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2023 के अंतर्गत गेल(इंडिया)लिमिटेड, रांची ने सेल सिटी और मेकॉन की गृहणियों के लिए सीजीडी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.
सीजीडी के महाप्रबंधक एस. अंगामुथु के निर्देशन में पीएनजी सुरक्षा एवं पीएनजी के लाभ पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सेल सिटी के गृहणियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गृहणियों को पीएनजी के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराना था. गेल रांची के अग्नि एवं संरक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ आनंद ने गृहणियों को पीएनजी के सुरक्षित उपयोग एवं उसके लाभ की जानकारी दी. वरिष्ठ प्रबंधक ने अग्नि के प्रकार एवं विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्र को दिखाकर उसके उपयोग की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अग्नि की आपातकालीन स्थिति से स्वयं को एवं अन्य लोगों को कैसे बचा सकते हैं. साथ ही डीपीएनजी उपयोग के दौरान मानकों की भी जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गृहणियों को उपहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया.




