JharkhandLead NewsRanchi

सुदेश महतो ने किया आजसू पार्टी का संगठन विस्तार, प्रवीण प्रभाकर बने केंद्रीय उपाध्यक्ष

Ranchi: वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को आजसू पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव–सह–प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने संगठन विस्तार करते हुए पार्टी, युवा आजसू तथा छात्र आजसू के कई पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. श्री महतो ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी हैं.

पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है. मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव बनाया गया है.

युवा एवं छात्र इकाई

श्री सहिस ने बताया कि ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मो कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी तथा संजय साहू को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.

श्री सहिस ने आशा व्यक्त की कि उपरोक्त नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और नए पदाधिकारी पार्टी को नई दिशा में ले जाने में अपना प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान करेंगे.

इन नेताओं ने दी बधाई

प्रवीण प्रभाकर समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो, संतोष महतो, यशोदा देवी, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, सागेन हांसदा, अजय सिंह, टिकैत महतो, इम्तियाज अहमद नज़्मी, उमेश उरांव, संजीव महतो, अजय कुमार, महेश राय, चतुरानन पांडे आदि नेताओं ने बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button