
New Delhi: पिछली बार अडानी ग्रुप पर हमला करने वाले अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस बार भारत के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) पर निशाना साधा है. दरअसल, अमेरिकी शॉर्ट-सेलर ने शनिवार (10 अगस्त) को सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को लेकर बड़ा दावा किया है. हिंडनबर्ग ने कहा कि व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों से पता चला है कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति के पास अडानी मनी साइफनिंग स्कैंडल में इस्तेमाल की गई अब्स्क्युर ऑफशोर एंटिटी में हिस्सेदारी थी.
रिपोर्ट में कहा गया है, “हमने पहले ही देखा था कि अडानी को गंभीर रेगुलेटरी हस्तक्षेप के रिस्क के बिना काम जारी रखने का पूरा भरोसा है, इसका कारण सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के साथ अडानी का रिश्ता हो सकता है. हमें यह नहीं पता था कि सेबी की वर्तमान चीफ और उनके पति धवल बुच के पास ठीक उसी अब्स्क्युर ऑफशोर बरमूडा और मॉरीशस फंड में हिडन स्टेक थी, जो विनोद अडानी द्वारा इस्तेमाल की गई कॉम्प्लेक्स नेस्टेड स्ट्रक्चर में पाए गए थे.”
इससे पहले 10 अगस्त को ही हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत में कोई बड़ा खुलासा करने का संकेत दिया था. हिंडनबर्ग रिसर्च के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि भारत के लिए जल्द ही कुछ बड़ा आने वाला है.




