JharkhandRanchi

14th हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024: रांची में 21 अगस्त को हॉकी झारखंड का ट्रायल

Ranchi: 09 से 19 सितंबर तक जालंधर (पंजाब) में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है. इसके लिए झारखंड टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21अगस्त को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगा.

यह  चयन ट्रायल 21 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे से होना है. इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 को या उसके बाद हुआ हो. चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण पत्र, उम्र पात्रता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है.

Related Articles

Back to top button