Bihar

सहरसा में गवाहों पर अपराधियों ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे

Saharsa : जिले में बुधवार को एक व्यक्ति भूमि विवाद में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था. इस दौरान उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी थे. पहले से कोर्ट के बाहर घात लगाये बदमाशों ने व्यक्ति पर फायरिंग कर दी. इस घटना में वह बाल-बाल बच गया. हालांकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के कमिश्नरी कार्यालय के समीप की है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति का नाम शंकर गुप्ता है, जो चांदनी चौक का रहनेवाला बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:PANCHAYAT ELECTION: उग्रवाद प्रभावित सिमडेगा में 77 फीसदी मतदान केन्द्र अति संवेदनशील

भूमि विवाद मामले में गवाही देने के लिए सहरसा कोर्ट आया था. इस दौरान उनकी पत्नी किरण देवी और पुत्री काजल कुमारी भी साथ में थी.

कोर्ट में गवाही देकर शंकर गुप्ता, पत्नी व पुत्री के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कमिश्नरी कार्यालय के समीप उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में वे बाल बाल बच गये. फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें:7 वर्षों में अतिसंवेदनशील कैटगेरी से हट गये रांची जिले के 232 बूथ

Related Articles

Back to top button