Crime NewsKoderma

कोडरमा में दो अलग- अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल

Koderma: सोमवार को कोडरमा जिले में दो सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. पहली घटना में सोमवार की सुबह 9 बजे कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल में छड लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे चालक व उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान राजा सिंह (उम्र 25 वर्ष, पिता शशि सिंह, हावड़ा) और शिबू साव (उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता विजय साव, बख्तियारपुर) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार ट्रेलर में कोलकाता से छड लोड करके पटना की तरफ जाने के दौरान कोडरमा घाटी में ब्रेक फेल हो जाने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. कोडरमा थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचकर और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़: गोला प्रखंड के खोखा गांव में हाथियों के झुंड ने महिला को रौंदा, एक घायल

दूसरी घटना में डोमचांच बाजार चौक के समीप सोमवार दोपहर 11 बजे वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल की पहचान सुंदरी देवी (उम्र 60 वर्ष पति स्वर्गीय बाबूलाल साव, ग्राम पचगावा, डोमचांच) के रूप मे हुई है. महिला पैदल बाजार जा रही थी, बाजार के पास ही एक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला गिरकर घायल हो गयी. ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related Articles

Back to top button