Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarKodermaLead NewsNEWS

कोडरमा में वाहन की चपेट में आने से जेई की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां गौरी पुल के समीप मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे दो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जयनगर के सांथ निवासी जोहीत कुमार (पिता घनश्याम राम) एवं मोहसिन अंसारी (पिता इम्तियाज अंसारी) दोनों की उम्र करीब 22 साल, एक बाइक पर सवार होकर जेई की परीक्षा देने हजारीबाग जा रहे थे. इसी दौरान गौरी नदी पुल के समीप एक वैगन आर कार संख्या बीआर 01 बीएम 8808 से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. वहीं उनकी बाइक पूरी तरह से जल गई.

इसे भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में पेंशनर्स सहित आंदोलनकारियों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी पावर प्लांट का गेट किया जाम, वरीय जीएम और डीजीएम बैरंग लौटे

घटना की सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वैगन आर कार को कब्जे में लेकर कार के चालक को हिरासत में लिया है. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों ने कोडरमा के एक निजी संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था.

Related Articles

Back to top button