BiharCrime NewsLead NewsNEWS

भागलपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक की आंख में गोली मारकर की हत्या

Bhagalpur : जिले में सोमवार को एक सेवानिवृत शिक्षक की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना प्रताप नगर कदवा की है, जहां बदमाशों ने सोए हुए शिक्षक को आंख में गोली मारकर हत्या कर दी. मृत शिक्षक का नाम आनंदी प्रसाद सिंह बताया गया है. वह अस्सी साल के थे. कोसी नदी पार स्थित प्रताप नगर कदवा में हुए हत्या की इस घटना में अपराधियों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दी है.

आंख में गोली मारने के वजह से आंखों के आसपास के हिस्से के चिथड़े उड़ गए, आंखों के अंदर एक बड़ा सा छेद बन गया. जिसके आसपास खून और चिथड़े पड़े हुए थे. जिस तरह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है, उसके बाद इसे किसी पुराने विवाद से जोड़कर देख जा रहा है.  बहरहाल घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया तथा मौके पर ही पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: आरा : जमीन विवाद में बेटे ने की मां और बहन की हत्या

Related Articles

Back to top button