GiridihJharkhandLead News

झामुमो में सुदिव्य सोनू का बढ़ता गया कद, गुरुजी व हेमंत सोरेन के करीबी होने का मिला फायदा

Giridih: झारखंड मुक्ति मोर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता से राजनीति की शुरुआत करने वाले गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव जीते विधायक सुदिव्य कुमार सोनू गुरुवार को हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनें. मंत्री बनने के बाद उनका कद बड़ा हो गया. सोनू को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया जा सकता है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनके शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी है. उनके मंत्री बनते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल लगाए और आतिशबाजी की. इस दौरान पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर संथाल संस्कृति के अनुसार डांस भी किया. सोनू ने जेएमएम की राजनीति ढाई दशक पहले से शुरू की थी. जेएमएम के कई बड़े आन्दोलन में भी शामिल रहे.

साल 2003 में पार्टी में गुरुजी शिबू सोरेन के आशीर्वाद से पहली बार जिला अध्यक्ष भी बनाए गए. लेकिन हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के करीब तब आए जब पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में पीरटांड़ के सालो पुराना केस कुड़को हत्याकांड की फाइल खुली और पेशी के लिए शिबू सोरेन को गिरिडीह कोर्ट आना पड़ा. सोनू ने उस वक्त शिबू सोरेन के पेश होने से लेकर कदम कदम पर साथ दिया. महाजानी प्रथा के खिलाफ हुई इस हत्याकांड से जुड़े मामले में उस वक्त शिबू सोरेन को मुख्य आरोपी बनाया गया था. इसके बाद झामुमो में सोनू का कद बढ़ता गया. पार्टी के हर छोटे बड़े फैसले में सोनू को शामिल किया गया. वहीं 2019 में सीएम हेमंत सोरेन ने सोनू को पहली बार विधानसभा का टिकट दिया और सोनू चुनाव जीत गए. 2024 की शुरुआत में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद गांडेय विधायक में कल्पना सोरेन की जीत दिलाने और मुश्किल समय में पार्टी और सरकार के साथ मजबूती से खड़ा रहने का भी फायदा सोनू को मिला. हेमंत सोरेन के भरोसेमंद होने के कारण उन्हें मंत्री बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button