World

मालदीव : राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक यामीन हारे, भारत समर्थक इब्राहिम सोलिह जीते

 Male  :  मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक यामीन को हरा कर भारत समर्थक उम्मीदवार इब्राहिम सोलिह ने जीत हासिल की है. परिणाम सोमवार सुबह जारी किये गये. बता दें कि सोलिह की जीत से राजनीति के जानकार आश्चर्यचकित हैं. चुनाव प्रचार के दौरान वहां मौजूद पर्यवेक्षकों ने आरोप लगाया था कि निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने जीत हासिल करने के लिए गड़बड़ियां की हैं. मालदीव के मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को चीन की तरफ झुकाव रखने वाला माना जाता है. जबकि इब्राहिम मोहम्मद सोलिह का झुकाव भारत की तरफ रहा है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है  इब्राहिम सोलिह की जीत के बाद मालदीव और भारत के रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.  चुनाव आयोग द्वारा सोमवार  सुबह जारी परिणाम के अनुसार, सोलिह को 58.3 प्रतिशत वोट मिले हैं. सोलिह की जीत की घोषणा होने के साथ ही सड़कें उनके समर्थकों से पट गयीं. सभी सोलिह की मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के पीले झंडे लेकर झूम रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःकेंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम बदलकर कर दिया आयुष्मान भारत

सोलिह ने अब्दुल्ला यामीन को फोन कर जनमत का सम्मान करने को कहा

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हारे हुए यामीन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि सोलिह को विपक्ष का समर्थन था. रविवार को हुए चुनाव में दोनों के अलावा कोई और उम्मीदवार नहीं था. ज्यादातर लोगों को सरकार ने जेल में डाल दिया था या देश से निर्वासित कर दिया था. इससे पूर्व देर रात सोलिह ने बढ़त मिलने की खबर के बाद अब्दुल्ला यामीन को फोन कर जनमत का सम्मान करने और हार स्वीकार करने को कहा था.

सोलिह ने टीवी पर प्रसारित भाषण में बताया कि मैंने यामीन को फोन कर जनमत का सम्मान करने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की बात कही. साथ ही सभी राजनीतिक कैदियों को अविल्रंब रिहा करने की बात कही.

Related Articles

Back to top button