National

जम्मू-कश्मीरः कठुआ में भारी बारिश के बाद फंसे 29 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Jammu: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए है. वही इस प्राकृतिक आपदा में फंसे 29 लोगों को सोमवार को सुरक्षित बचा लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को देश के विभिन्न हिस्से से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर हुई भूस्खलन की घटना के बाद यह मार्ग बंद हो गया था. जिस पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम बदलकर कर दिया आयुष्मान भारत

29 लोगों को बचाया गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह महिलाओं और 10 बच्चे समेत 29 लोगों को कठुआ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रात में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों ने इन लोगों को जिले के नागरी, चाब्बे चाक, जाखोले और बिलावार क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला. मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के बाद कठुआ जिले के विभिन्न नदियों में आई बाढ़ की वजह से बचाव एवं पुलिस दल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया.

इसे भी पढ़ें : PMAY: कैसे घर बनाएं हुजूर, जमादार मांग रहा 40 हजार

अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिन से हो रही बारिश के मद्देनजर डोडा जिले में अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी शैक्षणिक स्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए हैं. उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से पैदा हुई किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस दल तैनात किए जाने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

सोमवार सुबह खोला गया रास्ता

मौसम में सुधार होने के बाद अधिकारियों ने सोमवार की सुबह में यातायात के लिए 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया. यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात तक सड़क गाड़ियों के आनेजाने लायक बना दी गई. और सोमवार को सुबह से हल्के मोटर वाहनों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी गई.

इसे भी पढ़ें :सादरी बोल कर झारखंडियों को पीएम ने की लुभाने की कोशिश

इस राजमार्ग से लगे रामबन और उधमपुर जिलों के विभन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन की घटना से रविवार की सुबह राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस राजमार्ग पर फंसी गाड़ियों को आगे-जाने इजाजत दे दी गई.

अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में प्रशासन ने नीरू नदी और अन्य विभिन्न छोटी नदियों में बाढ़ आने के बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने को कहा है. ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू क्षेत्र में अगले 48 घंटे तक गरज के साथ सामान्य से भारी बारिश की आशंका जताई थी.

Related Articles

Back to top button