Crime NewsJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : भालू के हमले से उपमुखिया समेत तीन घायल, सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है इलाज

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के डोंकासाई और तिरिलबासा गांव में भालू के हमले से 3 व्यक्ति घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है. जानकारी के अनुसार शहर से सटे डोंकासाई और तिरिलबासा गांव में सोमवार सुबह दस बजे घर के पीछे तालाब में नहाने के लिए जा रही उप मुखिया 42 वर्षीय मुक्ता देवगम पर एक भालू ने अचानक हमला कर दिया. भालू के इस हमले में उन्हें जांघ, पेट, कंधे और हाथ में चोट लगी है. भालू के हमले के बाद महिला ने बचाव के लिए जब हल्ला मचाया तो उसके पति कोलाय देवगम पर भी भालू ने हमला कर दिया. इस दौरान पास के कुत्ते ने भालू पर हमला कर दिया जिससे घबराकर भालू भाग गया. इसके पहले डोंकासाई में 46 वर्षीय महिला सुरु देवगम को 10 बजे झाड़ू बनाने के क्रम में भालू ने बांये पैर और दाहिना जांघ में नोच जख्मी कर दिया था. तीसरी घटना में तिरिलबासा में सुबह 8 बजे खेत में शौच के लिए गए 40 वर्षीय सुदर्शन गोप को सामने से भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया. बाद में श्री गोप द्वारा काफी शोर मचाने के बाद भालू भाग गया.

Related Articles

Back to top button