
Ranchi: राज्यभर में 24 ट्रॉमा सेंटर्स (TRAUMA CENTRES) खोले जाएंगे. खासकर राज्य के अलग अलग हिस्सों से गुजरने वाले महत्वपूर्ण नेशनल हाइवे के किनारे इसे तैयार किया जायेगा. ट्रॉमा सेंटरों के खुलने से एक्सिडेंट केस में जरूरतमंदों को नजदीकी सेंटरों में एडमिट कराने और इलाज में मदद मिलेगी. ट्रॉमा सेंटर्स खोले जाने के लिए झारखंड रुरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS),रांची की ओर से पहल करते हुए टेंडर जारी कर दिया गया है. इसके लिए एजेंसियों, सर्विस प्रोवाइडर की मदद ली जायेगी.
एजेंसियों का ये होगा काम
JRHMS ने टेंडर जारी करते कहा है कि योग्य सर्विस प्रोवाइडर की मदद से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में 24 ट्रॉमा सेंटर (सब लेवल 3) स्थापित किये जायेंगे. सेंटर के सेट अप, उसके ऑपरेशनऔर मेंटेनेंस में भी उनकी मदद ली जानी है. टेंडर के संबंध में 27 जनवरी को आरसीएच कॉन्फ्रेंस हॉल, नामकुम (रांची) में प्रि बिड मीटिंग होगी. जेम (GeM) पोर्टल के जरिये 13 फऱवरी तक आवेदन जमा करने होंगे. टेंडर डॉक्यमेंट फीस के तौर पर 5000 रुपये लगेंगे जबकि इएमडी के तौर पर 25 लाख रुपये जमा करने होंगे. 15 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे. विस्तृत जानकारी के लिए JRHMS के नामकुम, रांची स्थित कार्यालय से भी मदद ली जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: रिम्स को मिलेंगे 3 प्लास्टिक सर्जन और 3 नेफ्रोलॉजिस्ट समेत 21 नए डॉक्टर




