JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

महगामा में 300 बेड के अस्पताल निर्माण को लेकर लोबिन हेंब्रम के तेवर तल्ख, जानें सीएम और राजमहल सांसद विजय हांसदा को क्या कहा

Ranchi: महगामा में 300 बेड के अस्पताल निर्माण को लेकर एएमयू होने के बाद बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम का तेवर एकबार फिर तल्ख हो गया है. उन्होंने मामले को लेकर अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजमहल सांसद विजय हांसदा को धोखेबाज तक कह दिया है. विधायक श्री हेंब्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विवेकहीन हो गये हैं. दरअसल, गोड्डा के महगामा में 300 बेड के अस्पताल निर्माण को लेकर विधायक विरोध जता रहे हैं. विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के बोआरीजोर इलाके में अस्पताल का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे. विधायक का कहना है कि मेरी बात नहीं सनी गई, मेरे साथ धोखेबाजी की गई है. उनका कहना है कि वे अस्पताल को लेकर सीएम से बात भी की थी. उन्होंने कहा था गोड्डा में उनके पास जमीन पर्याप्त है. सीएम ने कहा कि ठीक है देख लेते हैं. उसके बाद सीएम को हमने लगातार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया. दूसरे दिन खबर आयी कि महगामा में 300 बेड अस्पताल को लेकर एमओयू हो गया. विधायक लोबिन हेंब्रम ने इस निर्णय के खिलाफ 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

ज्ञात हो कि गोड्डा के महगामा में 300 बेड के अस्पताल निर्माण को लेकर एएमयू हुआ है. जिसके तहत महगामा में ईसीएल के सीएसआर फंड से 300 बेड का अस्पताल बनना है. इसके लिए सारी तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है. 11 साल से इस अस्पताल की स्वीकृति मिली हुई है. शुरुआत में इसका बजट 250 करोड़ का था, जो अब बढ़ कर 300 करोड़ हो गया है.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ का रणः उपचुनाव बना दो पत्नियों के सम्मान की लड़ाई

 

Related Articles

Back to top button