JharkhandLead NewsRanchi

तुपुदाना इलाके में देर रात को अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में इंसलरी चौक के नजदीक एक घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस मामले में पुलिस ने पुंदाग इलाके से सन्नी सिंह नामक के युवक सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लग्जरी वाहन और तीन जिंदा गोली बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात 10 बजे तुपुदाना थाना क्षेत्र में आनन्द कुमार सिंह उर्फ कालू के घर के वाहनों से करीब ढेड़ दर्जन युवक हथियार से लैश होकर पहुंचे थे. उसके बाद घर पर आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई.

इसे भी पढे़ं – तापमान में पांच डिग्री तक होगी कमी, ठंड से लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Related Articles

Back to top button