
Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा 26 मार्च को कोल इंडिया लिमिटेड के बैनर तले रांची में कोल मैराथन का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की 4 श्रेणियां तय की गई हैं. इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं. पूर्ण मैराथन 42.195 कि.मी. का होगा जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का. कार्यक्रम के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण कराना होगा. इसके लिए शुल्क भी देने होंगे. फुल मैराथन के लिए 1000 रु, हाफ मैराथन के लिए 750 रु, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे.
महिला एवं पुरुष के लिए पुरस्कार राशि का विवरण
फ़ुल मैराथन के लिए पहला पुरस्कार 3 लाख रुपये का,
दूसरा 2 लाख, तीसरा 1लाख, चौथा 60 हज़ार, पांचवां 40 हज़ार, छठा 30 हज़ार और सातवां 20 हज़ार रुपये का होगा.
हाफ़ मैराथन के लिए पहला दो लाख, दूसरा एक लाख, तीसरा 50 हज़ार, चौथा 40 हज़ार, पांचवां 30 हज़ार, छठा 20 हज़ार और सातवां 10 हज़ार रुपये का होगा.
10 किमी की दौड़ में पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा 70 हज़ार, तीसरा 50 हज़ार, चौथा 25 हज़ार, पांचवां 20 हज़ार, छठा 10 हज़ार और सातवां 10 हज़ार रुपये का होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित लिंक https://www.centralcoalfields.in/ccl_marathon/ की मदद लेनी होगी.




