
Chatra: शहर के चर्चित प्रकाश यादव मर्डर केस मामले का मास्टरमाइंड बिमल गिरफ्तार. एसपी द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की कार्रवाई. सदर थाना क्षेत्र के दिभा मोहल्ला इलाके से हुई गिरफ्तारी. मामले में चार आरोपी पूर्व में जा चुके हैं जेल. विगत 15 फरवरी को शहर से सटे हेरूवा नदी बसंती टोला तपेज इलाके में दिभा मोहल्ला ग्वालटोली निवासी प्रकाश कुमार नामक युवक की हुई थी निर्मम हत्या. इसी मोहल्ले का रहने वाला है गिरफ्तार विमल यादव. आपसी रंजिश में मोहल्ले के ही दोस्तों ने उतारा था मौत के घाट. एसआईटी में थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई प्रकाश सेठ, बिना कुमारी व एएसआई महेंद्र ठाकुर समेत सशस्त्र बल के जवान थे शामिल.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी पुलिस जवान संग मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
16 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुंदा पुलिस ने मंगलवार को 16 किलोग्राम गिला अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्कर नभोली गंझू थाना क्षेत्र के सिकीदाग गांव का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 16 किलोग्राम गिला अफीम जब्त किया है. सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना अंतर्गत सिकीदाग गांव के नभोली गंझू अपने घर में अवैध अफीम खरीद बिक्री करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में रखा हुआ है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसमें कुंदा थाना प्रभारी परमानंद कुमार मेहरा और थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया. गठित दल ने सिकीदाग गांव निवासी नभोली गंझू के घर से 16 किलोग्राम अवैध गिला अफीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा कुंदा थाना प्रभारी, सिमरिया एसडीपीओ के अंगरक्षक सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.




