
Ranchi: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 16 अक्टूबर, गुरुवार को होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में 3:00 से शुरू होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में कई निर्णय लिए जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार केंद्र के अनुरूप सातवां वेतनमान प्राप्त राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी जाएगी. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 55% की जगह 58% होगा. इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से मिलेगा।इस संबंध में वित्त विभाग ने प्रस्ताव भी तैयार किया है। कैबिनेट की बैठक की जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी है.




